हमारी कहानी
TRY KISAN में आपका स्वागत है
TRY KISAN का मुख्य ध्येय है – उच्च गुणवत्ता के उत्पाद सबसे कम कीमत पर उपलब्ध करवाना।
एग्रीकल्चर मार्केट में नकली उत्पाद, ऊँची कीमतों और झूठी मार्केटिंग ने किसानों को हमेशा भ्रमित किया है। TRY KISAN इन सभी समस्याओं के स्थायी समाधान हेतु प्रयासरत है।
हमारा उद्देश्य
- • उच्च गुणवत्ता सबसे कम कीमत पर।
- • किसानों को कीमतों के बारे में जागरूक करके पारदर्शिता लाना।
TRY KISAN अलग क्यों है?
1. उच्च गुणवत्ता
हर प्रोडक्ट तीन टेस्ट पास करवाकर लिस्टेड करता है:
- • लैब टेस्ट
- • फील्ड टेस्ट
- • किसान फीडबैक टेस्ट
2. वाजिब दाम
TRY KISAN बहुत कम मार्जिन रखने के साथ अधिकतम किसानों तक पहुँचने हेतु संकल्पित है।
3. हमारा वादा
- • सिर्फ विश्वसनीय ब्रांड
- • कोई भ्रामक दावा नहीं
- • ऊँची कीमतों से छुटकारा
- • अच्छी गुणवत्ता, अच्छा बचत, अच्छा परिणाम
हमारे उत्पाद व सेवाएँ
- • उच्च गुणवत्ता खाद-बीज
- • कीटनाशक
- • कृषि उपकरण व टूल्स
- • खेती संबंधी सलाह व समाधान
- • कृषि संबंधी विज्ञापन व मार्केटिंग
"किसानों का, किसानों के लिए, किसानों द्वारा" बना हुआ एकमात्र विश्वसनीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, जहाँ बोतल से लेकर मशीन तक हर जानकारी बिना किसी झूठ के, बिना किसी कमीशन के।
किसानों के लिए चुनौतियाँ
किस पर विश्वास करें?
कंपनी, दुकानदार या एजेंट?
एक ही बीज के अलग-अलग दाम, पता ही नहीं चलता सही भाव क्या है।
उर्वरक के अलावा खाद-बीज और अन्य कृषि उपकरणों के असली भाव किसने कहाँ कितने में खरीदे?
मंडी भाव का डर
मंडी के सही भाव किसानों तक नहीं पहुँचते, जिससे किसानों में फसल भावों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है।
जिससे किसान अपनी उपज को सही समय पर मंडी नहीं पहुँचा पाते।
हम सीधे मंडी के भाव साझा करेंगे ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल सके।
TRY KISAN इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।